GA4-314340326 भारत विकास परिषद देवघर : आलोक फिर बने अध्यक्ष, कंचन सचिव

भारत विकास परिषद देवघर : आलोक फिर बने अध्यक्ष, कंचन सचिव

भारत विकास परिषद दे‌वघर शाखा के पदाधिकारी।
Deoghar : भारत विकास परिषद देवघर शाखा के सत्र 24-25 की वार्षिक आम सभा तथा सत्र 25-26 के लिए चुनाव संपन्न हुआ। प्रांतीय पर्यवेक्षक राम रतन महर्षि की वर्चुअल उपस्थिति में चुनाव पदाधिकारी कृष्ण कुमार दास की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें आलोक मल्लिक को  पुन: देवघर शाखा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं कंचन शेखर सचिव, एसपी भुईयां बिलास वित्त सचिव चुने गए। परिषद की परंपरानुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और वित्त सचिव ने आपसी सहमति से परिषद के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्य को मनोनीत किया। जिसमें बिपिन मिश्रा को संगठन सचिव, अभय कुमार को उपाध्यक्ष, बिनीता मिश्रा को उपाध्यक्ष सह संयोजक संपर्क, रंजीत कुमार बरनवाल और प्रीति कुमारी को  को उप सचिव, रामसेवक सिंह गुंजन को  संयोजक संस्कार,  कंचन मूर्ति साह को संयोजक महिला सहभागिता, पशुपति कुमार को संयोजक सेवा, प्रशांत कुमार सिन्हा को संयोजक पर्यावरण और प्रो. परिमल सिंह, डॉ. राजेश राज, संतोष कुमार सिंह, पुष्पा सिंह और डॉ. उत्तम कुमार राय को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संरक्षक मंडल में डॉ. सुनील सिन्हा, डॉ. एनडी मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया और कृष्ण कुमार दास को रखा गया है।

आमसभा में अध्यक्ष ने परिषद की उपलब्धियां बताई

इससे  पूर्व आम सभा में अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने सत्र 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने पिछले एक वर्ष में शाखा की उपलब्धियां और कार्यक्रमों को बताया। भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, बाल संस्कार शिविर, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, श्रावणी मेला में मासव्यापी नि:शुल्क चिकित्सा एवं सेवा शिविर जिसमें 12800 कांवरियों को चिकित्सीय सेवा दी गई, पर्यावरण कार्यक्रम, सावन उत्सव तथा नारी वंदन समारोह, नारी वंदन सशक्त महिला सम्मान जैसे कार्यक्रमों से सभा को अवगत कराया।

भाविप संस्था नहीं, विचारधारा है : कंचन

 मौके पर कंचन मूर्ति साह ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक विचारधारा है। यह सेवा, संस्कार और समर्पण की त्रिवेणी है। हमारे संगठन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। आज जो नई कार्यकारिणी बनी है वह न केवल परिषद के देवघर शाखा की जिम्मेदारी उठाएगी बल्कि इसे और अधिक प्रभावी सशक्त और सेवा प्रधान बनाएगी। मंच संचालन विनीता मिश्रा ने किया। इस अवसर परिषद के संरक्षक डॉ सुनील सिन्हा, अरुण गुटगुटिया और निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पूर्व आईएएस कृष्ण कुमार दास सहित परिषद के सभी सदस्य मौजूद थे।




Bharat Vikas Parishad Deoghar: Alok again became president, Kanchan secretary

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने