 |
मृतक बिनोद चौधरी |
silli(ranchi) सिल्ली स्टेशन रोड निवासी सिल्ली व्यवसायी संघ के अध्यक्ष 71 वर्षीय बिनोद चौधरी का रविवार रात को आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बिनोद चौधरी लुपुंग महावीर चौक दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक, आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच के सदस्य एवं समाजसेवी थे। वे सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अंतिम संस्कार सोमवार को मुरी स्थित स्वर्ण रेखा नदी तट के मुक्ति धाम घाट पर किया गया। पुत्र अमित कुमार चौधरी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, अरविंद कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, गणेश साहु, अजित साहु, अनंत साहु ,धीरु चांद, पंचानन विश्वकर्मा, नेपाल साव, विनय साव, विजय साव, दिवाकर प्रसाद, विश्वनाथ साय, बबलु साव, संजीव भगत, सुशांत भगत, दिनेश महतो, रमेश जालान, अरुण जालान, विजय जालान, प्रकाश अग्रवाल, रमेश बड़ाइक, मनोज सिंह, संजय मंडल, मदन सिंघानिया, कपील कुम्हार, पवन अग्रवाल समेत विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोग एवं व्यवसायी संघ के सदस्य एवं सैंकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। उनके निधन पर पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, रतन लाल महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, संजय भगत आदि ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.