GA4-314340326 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पहुंचे देवघर, दिनेशानंद झा ने किया स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पहुंचे देवघर, दिनेशानंद झा ने किया स्वागत

 

के. राजू का स्वागत करते दिनेशानंद झा।

 Deoghar: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू रविवार शाम को देवघर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी थे। प्रभारी के देवघर आगमन पर वरीय कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा ने के राजू का लीला मंदिर के समीप भव्य स्वागत किया। मौके पर दिनेशानंद झा ने प्रभारी के अलावा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान किया। मौके पर दिनेशानंद झा ने कहा कि हम सबों के लिए यह खुशी की बात है कि प्रदेश प्रभारी का आगमन देवघर में हुआ है। इससे तमाम कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। निश्चित रूप से प्रभारी का आगमन देवघर जिला के संगठन को मजबूत करने के लिए रामबाण की तरह काम करेगा। निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी संथाल परगना समेत पूरे राज्य में के राजू के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में और मजबूती के साथ उभरेगी। 

शाम को बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

उधर, के राजू ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में माथा टेका और श्रृंगार दर्शन किये। सोमवार सुबह में वे कामना लिंग का जलाभिषेक करेंगे। प्रदेश प्रभारी गोड्डा में प्रखंड-मंडल और तीन जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के उपरांत सड़क मार्ग से देवघर पहुंचे। सोमवार सुबह में देवघर में भी तीन जिलों के प्रखंड-मंडल और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।


Congress's state in-charge reached Deoghar, Dineshanand Jha welcomed him




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने