GA4-314340326 आदिवासियों की तरह प्रकृति से प्रेम करें देशवासी : सुबोधकांत सहाय

आदिवासियों की तरह प्रकृति से प्रेम करें देशवासी : सुबोधकांत सहाय

कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और विधायक सुरेश बैठा।

Kanke (Ranchi): सरना समिति कांके क्षेत्र की ओर से रविवार की देर शाम सरहुल पूर्व संध्या पर राज्यस्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और जीवन शैली प्रकृति के अनुकूल है। इसे पूरे देशवासियों को अपनाने की जरूरत है, तभी हम भविष्य के लिए प्राकृतिक  विरासत को सहेज सकेंगे। विधायक सुरेश बैठा ने कांके सहित पूरे प्रदेशवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रण लें। इस अवसर पर आए नागपुरी कलाकारों ने सरहुल गीत और नागपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति कर पूरी रात लोगों को झुमाया। कार्यक्रम में पूर्व एडीजीपी रेजी डुंगडुंग, कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय, अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, एतवा उरांव, बिनोद सांगा, महादेव उरांव, देवा उरांव, राजेंद्र मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके पूर्व सेमरटोली मौजा के पहान महादेव ने सरना मैदान में पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना कराई। समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने कहा कि मंगलवार को कांके क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सरहुल की शोभायात्रा निकल कर कांके न्यू मार्केट के समीप स्थित सरना मैदान पहुंचेगी।   


Countrymen should love nature like tribals: Subodhkant Sahay                                 



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने