GA4-314340326 Deoghar : फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम का बिहार यूथ लीग अंडर-17 में चयन, डॉ. सुनील खवाड़े ने दी बधाई

Deoghar : फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम का बिहार यूथ लीग अंडर-17 में चयन, डॉ. सुनील खवाड़े ने दी बधाई

ऊपर सुनील खवाड़े, नीचे चयनित खिलाड़ी।
Deoghar : देवघर के फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम का बिहार स्टेट यूथ आई लीग अंडर-17 में चयन हुआ है। यह जानकारी जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने दी। उन्होंने बताया कि मोहनपुर स्थित स्टेडियम में जिला खेल प्राधिकरण के द्वारा संचालित लक्ष्य फुटबॉल अकादमी विगत 2 वर्षों से कोच विशाल सोरेन और शशि सिंह की देख-रेख में चल रही है। इसमें लगभग 15 से 20 खिलाड़ी रोजाना पसीना बहाते है। लक्ष्य फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी वीरेंद्र हेम्ब्रम ने बिहार स्टेट यूथ आई लीग अंडर-17 में जगह बनाई है।  पूरे झारखंड और बिहार से कई खिलाड़ी ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था। वहीं  देवघर के वीरेंद्र हेम्ब्रम ने अपना जगह पक्का किया। वीरेंद्र फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स अकादमी के तरफ से खेलेंगे। अगले महीने अप्रैल में दिल्ली में प्रैक्टिस कैम्प लगाया जाएगा। वीरेंद्र के चयन पर जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने खिलाड़ी को बधाई दी है और कहा कि देवघर में प्राकृतिक रूप से फुटबॉल की प्रतिभा है, लेकिन यहां संघ उसको निखार नहीं पा रही है। ऐसे में सभी को मिलकर एक ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है। खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने बताया की देवघर में मृतप्रायः खेल हो चुके फुटबॉल को जीवित करने का प्रयास पिछले 2 साल से प्राधिकरण अकादमी के माध्यम से कर रहा है। खिलाड़ियों के लिए मोहनपुर स्टेडियम में जिम की भी सुविधा दी गई है। परिणाम अब आने शुरू हुए है। इसके लिए कोच विशाल सोरेन  और शशि सिंह और जिला ओलंपिक संघ देवघर के कौशल सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला खेल प्राधिकरण के सभी सदस्य, जिला ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारी ने वीरेंद्र हेम्ब्रम को अग्रिम शुभकामनाएं दी है।


Deoghar: Football player Virendra Hembram selected in Bihar Youth League Under-17, Dr. Sunil Khavade congratulated him



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने