GA4-314340326 पंचायतों में स्थाई समिति से होगा विकास योजनाओ का क्रियान्वयन

पंचायतों में स्थाई समिति से होगा विकास योजनाओ का क्रियान्वयन


Angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड सभागार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में पंचायती राज विभाग के द्वारा पंचायतों में स्थाई समिति बनाने को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर रितेश उरांव व अरविंद महतो ने दिया।

स्थाई समिति का गठन वार्ड सदस्य व मुखिया मिलकर करेंगे: रितेश उरांव

रितेश उरांव ने बताया पंचायत स्तर पर सात स्थाई समिति रन करती है। इसकी के माध्यम से पंचायत के विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को इसके कार्य करने की विधि, संरचना, ग्रामसभा की भूमिका सहित अन्य योगदानों के बारे में जानकारी दी गई। स्थाई समिति का गठन वार्ड सदस्य व मुखिया मिलकर करते है। गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, लुपुंग मुखिया शांति देवी, चतरा मुखिया डोली मुंडा, पैका मुखिया क्रिस्टीना तिर्की, उपमुखिया दुर्गा महतो, उपमुखिया शंकर बैठा परवेज खान आदि उपस्थित थे। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने