Kanke (Ranchi): प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईद की नमाज क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई। कांके बाजारटांड़ ईदगाह, अहले हदीश मस्जिद चूड़ी टोला, मरकजी मस्जिद मिल्लत काॅलोनी, सुकुरहुटू मस्जिद, पतराटोली, सेमर टोली मस्जिद, बोड़ेया, पिठोरिया ईदगाह, सतकनादू, पिरुटोला ईदगाह आदि ईद की नमाज पढ़ी गई। कांके ईदगाह में नमाज कारी अशरफ ने पढ़ाई। यहां पतराटोली, मिल्लत काॅलोनी,चूड़ी टोला, बाजार टाड़,सेमरटोली,भिट्ठा आदि गांव के नमाजियों ने नमाज अदा की। सभी ने देश, राज्य की खुशहाली, एकता, उन्नति, अमन और भाईचारें की दुआ की गई। वहीं मरकजी मस्जिद में कारी हाशिम कमाल, अहले हदीश में हाफिज मुद्दसिर रजा ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।नमाज के बाद झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष को बधाई देते लोग।
![]() |
कांके बाजारटांड़ ईदगाह में नमाज करते लोग। |
Eid was celebrated with joy and harmony in Kanke
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.