GA4-314340326 बालू पर वर्चस्व को लेकर आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र पर हुआ प्राथमिकी, देवेन्द्र ने भी कराया संतोष महतो पर प्राथमिकी

बालू पर वर्चस्व को लेकर आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र पर हुआ प्राथमिकी, देवेन्द्र ने भी कराया संतोष महतो पर प्राथमिकी

 

सिल्ली थानाप्रभारी दोनों पक्ष को समझाते
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) सिल्ली के श्यामनगर स्थित बालू घाट से बालू उठाव पर वर्चस्व को लेकर गुरूवार की रात में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस मामले को लेकर जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष, आंदोलनकारी नेता व रांची लोस के उम्मीदवार देवेन्द्र महतो व श्यामनगर बालू घाट का एमडीओ संतोष महतो व सुचांद महतो ने एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने, धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाकार प्राथमिकी दर्ज कराया गया। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर सिल्ली थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

संतोष महतो दिखाता रहा कागजात नही माने देवेन्द्र

क्या था मामला..गुरूवार की दोपहर तीन बजे के करीब ग्रामीणों की सूचना पर आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र महतो अपने समर्थकों के साथ श्यामनगर गांव पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन व परिवहन होने की जानकारी दी। इस मामले में देवेन्द्र ने विभागीय अधिकारियों से बगैर कोई जानकारी लिए ही बालू घाट पहुंचे। इस जगह पर पिछले दिनों झारखंड सरकार के आदेश पर जेएसएमडीसी विभाग के चयनित श्यामनगर बालू घाट पर एमडीओ संचालक संतोष कुमार महतो अपने कर्मचारी सुचांद महतो के साथ बालू स्टाक का काम करा रहे थे। मौके पर पहुंचते ही देवेन्द्र महतो ने संतोष महतो पर अवैध बालू उत्खनन व भंडारण व परिवहन का आरोप लगाते हुए उलझ गए। इसपर संतोष ने झारखंड सरकार द्वारा बालू उत्खनन करने से संबंधित आवश्यक कागजात भी दिखाया। लेकिन देवेन्द्र महतो इसे नही माने। संतोष के साथ लगातार दुर्व्यवहार करते रहे। बाद में देवेन्द्र महतो कुछ महिलाओं को लेकर सिल्ली थाना पहुंचे, और संतोष महतो व सुचांद महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज किया। इधर संतोष महतो भी अपने समर्थकों व कर्मचारियों के साथ सिल्ली थाना पहुंचे। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर को मामले की जानकारी देते हुए देवेन्द्र महतो व उसके 15 समर्थकों के खिलाफ लिखित शिकायत किया। इस पर थाना प्रभारी ने दोनों पक्ष के लोगों को देर रात थाना परिसर में बैठाए रखा। दोनों पक्षों से राजनीति न करने की बातें कही। 
विधि-व्यवस्था भंग करनेवालों पर होगी कारवाई: सिल्ली थाना प्रभारी  

सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने कहा कि किसी भी पक्ष को कानून का उल्लंधन नही करने दिया जाएगा। पुलिस समस्या के समाधान को लेकर तत्पर है। विधि-व्यवस्था भंग करनेवालों पर कारवाई किया जाएगा। फिलहाल दोनों के शिकायत मामले का जांच किया जा रहा है। इसके बाद ही अग्रेतर कारवाई की जाएगी। 

प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा बालू का अवैध उत्खनन व भंडारण: देवेन्द्र महतो

देवेन्द्र महतो
इस मामले में देवेन्द्र महतो ने बताया कि,  प्रशासन की मिलीभगत से सिल्ली के श्यामनगर सहित अन्य बालू घाटों से अवैध उत्खनन व भंडारण करके तस्करी की जा रही है। पिछले काफी समय से ग्रामीण इसकी शिकायत मुझसे कर रहे थे। लगातार बालू के अवैध उत्खनन से नदी सूख रही है। पर्यावरण बिगड़ रहा है। ग्रामसभा की संपति से अन्य मालामाल हो रहे है। इसका लगातार विरोध जारी रहेगा।

200 रूपया प्रति ट्रेक्टर रंगदारी मांग रहा देवेन्द्र: संतोष महतो

संतोष महतो
एमडीओ संतोष महतो ने बताया कि उन्हें झारखंड सरकार के जेएसएमडीसी विभाग के द्वारा चयनित श्यामनगर बालू घाट से उत्खनन, स्टोक व परिवहन का आदेश प्राप्त है। इस काम के लिए सरकार को राजस्व् दिया जा रहा है।लेेकिन देवेन्द्र महतो  व उसके समर्थक बालू उठाव के लिए रंगदारी मांग रहे थे। वे प्रति ट्रेक्टर दो सौ रूपया की डिमांड पिछले कई दिनों से कर रहे थे। जब रंगदारी देने से इंकार किया गुरूवार की शाम में बालू घाट पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने