GA4-314340326
अपराध के उद्भेदन में फॉरेंसिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका
अपराध के उद्भेदन में फॉरेंसिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग ने मंगलवार को एविन्स डे मनाया। उदघाटन रजिस्ट्रार डॉ अनिल कुमार मिश्रा, उप-रजिस्ट्रार लीना श्रीवास्तव, अकादमिक डीन प्रो. बीएन सिन्हा और डॉ जयंतिका पाल ने किया। इस मौके पर पांच खाद्य स्टॉल भी लगाए गए। फॉरेंसिक विज्ञान और जीवविज्ञान से जुड़े कई रोचक प्रदर्शनी किया गया। बताया गया कि अपराध के उदभेदन में फोरेसिंक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। कीट प्रदर्शन संग्रह में लगभग 50 कीट प्रजातियों को प्रदर्शित की गई। लाइव अपराध, स्थल प्रदर्शन के माध्यम से अपराध स्थल जांच तकनीकों की जानकारी दी गई। अपराधी हस्तरेखा विज्ञान खंड में हथेली के पैटर्न और उनके संभावित व्यवहारिक प्रवृत्तियों के बीच संबंध को बताया गया। जूलॉजी मॉडल प्रदर्शन में विभिन्न पशु प्रजातियों की शारीरिक संरचना और वर्गीकरण को दर्शाया गया। कोशिका अंगक और संरचनाओं की प्रदर्शनी में प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिकाओं की जटिलताओं को समझाने के लिए मॉडल प्रस्तुत किए गए।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.