Giridih : गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस पड़ाव की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। इसकी जानकारी नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने दिया । गिरिडीह नगर निगम द्वारा आयोजित टेंडर प्रक्रिया में बस पड़ाव की बंदोबस्ती के लिए तीन दावेदार रितेश पाण्डेय, शादाब आफताब और प्रवीण कुमार ने ड्राफ्ट भरा था। इनमें प्रवीण कुमार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर 1 करोड़ 34 लाख 62 हजार रुपये में तीन वर्षों (2025 से 2028) के लिए बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। गौरतलब है कि प्रवीण कुमार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता शिवम आजाद के सहयोगी हैं। गिरिडीह बस पड़ाव की बंदोबस्ती को लेकर नगर निगम द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी।
Giridih bus stop settled for three years for Rs 1.34 crore
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.