GA4-314340326 झारखंड में इंडिया गठबंधन पार्ट-2 की सरकार में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार: रघुवर दास

झारखंड में इंडिया गठबंधन पार्ट-2 की सरकार में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार: रघुवर दास

पूर्व मंत्री राज पलिवार व सभा के पदाधिकारियों के साथ रघुवर दास।

Deoghar : पूर्व राज्यपाल सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि होली के दौरान गिरिडीह में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब कांग्रेस-झामुमो और राजद की सरकार राज्य में बनी है, तब-तब सांप्रदायिक तनाव का वातारण पैदा हुआ है। झारखंड सरकार से मांग है कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। रघुवर दास बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय पंडा धर्मरक्षिणी सभा के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी,  तब सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी की हिम्मत नहीं थी। लेकिन व्रर्तमान में इंडिया गठबंधन पार्ट-2 में दंगे हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन पार्ट-1 भी रांची और लोहरदगा में दंगे हुए थे। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण झाऱखंड में हिंदूओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्होने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सरकार आई है, कोई भी हिंदू त्योहार बिना हिंसक घटना के पूरा नहीं हो रहा है। होली जुलूस के दौरान गिरिडीह में पथराव बहुत गंभीर मामला है। यह वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। सरहुल का जुलूस हो या सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन, रामनवमी हो या होली जुलूस। समुदाय विशेष द्वारा पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दुखद ये है कि शासन और प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है।

पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने रघुवर का किया सम्मान

पूजा-अर्चना के बाद पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू को सम्मानित किया। सभा के पदाधिकारियों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। मौके पर पूर्व मंत्री राज पलिवार, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर, चंद्रशेखर खवाड़े भी मौजूद थे।


यह भी पढ़ें : रघुवर दास सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा की


Hindus are being oppressed in the India Alliance Part-2 government in Jharkhand: Raghuvar Das




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने