GA4-314340326 एकल विद्यालय के आचार्यो के साथ माता छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा में शामिल हुए जैलेन्द्र कुमार

एकल विद्यालय के आचार्यो के साथ माता छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा में शामिल हुए जैलेन्द्र कुमार

angara(ranchi)  भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष शुक्रवार को एकल अभियान के आचार्यो के साथ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना किया। जैलेन्द्र कुमार के साथ सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड के वनवंधु परिषद द्वारा संचालित 27 एकल विद्यालय के आचार्य के साथ साथ संच समिति के सदस्य शामिल थे। सभी ने माता छिन्नमस्तिका से राहे प्रखंड के बच्चों की शैक्षणिक उन्नति के साथ सामाजिक उन्नति, आपसी सद्भाव व एकता की कामना की। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पूरे राहे प्रखंड के लोगों की उन्नति के लिए प्रार्थना करना सुखद है। समाज ऐसे ही लोगों के कारण जीवंत है। इस अवसर पर संच प्रमुख रोहित कुमार महतो, समिति के जवाहर महतो, हीरालाल महतो, प्रधान भोगता, अशोक महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, धर्मेंद्र महतो, मुचीराम मुंडा, आचार्य प्रमिला देवी, रुक्मणि देवी, हरनी देवी आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने