 |
गेतलसूद में टायर जलाकर विरोध करते भाजपा कार्यकर्ता |
angara(ranchi) भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ भाजपा के रांची बंद का आहवान को लेकर गुरूवार की सुबह से ही भाजपा, आजसू, जदयू के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। हालांकि सिकिदिरी व जोन्हा में जाम का असर नही दिखा। लेकिन अनगड़ा-हुंडरू मार्ग को गेतलसूद चौक के पास टायर जलाकर जाम कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी। इसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा कर रहे थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए है। हेमंत सरकार में जनता में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार राज्य में हेमंत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए। प्रो. सत्यदेव मुंडा ने कहा कि राज्य की हेमंज सरकार सिर्फ बालू से तेल निकालने में लगी है। आपराधिक गिरोह लगातार जान-माल की क्षति पहुंचा रहे है। अविलंब अनिल टाइगर के हत्यारे को गिरफतार कर फांसी दिया जाए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, उपमुखिया शंकर बैठा, उपमुखिया बीसा संजय भोगता, बिगेश्वर महतो, गौरीशंकर मुंडा, संजय नायक, जीतून महतो, शिकारी महतो, गणेश लोहरा, भीम लोहरा, वीरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.