angara(ranchi) डुमरी विधायक व जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने मंगलवार को गोंदलीपोखर में सृष्टि फैमिली रेस्टूरेंट का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा थी। रेस्टूरेंट के संचालक कुंजू मंडल व संजय मंडल है। इस मौके पर जयराम महतो ने कहा कि सृष्टि फैमिली रेस्टूरेंट के खुलने से यहां के लोगों को एक बेहतर भोजन संस्थान उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। इस तरह स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए व्यवसाय के क्षेत्र में आगे आना होगा। इससे एक ओर आप स्वालंबी बनेंगे तो दूसरी तरफ कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जयराम महतो को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े थे।
रेस्टूरेंट पहुंचने पर जयराम महतो का भव्य स्वागत किया गया। संचालन कुंजू मंडल ने बताया कि क्वालिटी की हमारी पहचान है। सभी आय वर्ग के लोगों के लिए भोजन उपलब्ध है। तीन दिन बाद रेस्टूरेंट आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर तुलसी मंडल, शिशिर भगत, रिशी मंडल, राकेश मंडल, अनिल मंडल, सीमा मंडल, भजोहरि मंडल, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, संजय नायक, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, समाजसेवी रब्बानी राज, उगन साहू, रघुनाथ साहू, सोनू साहू, नरेश साहू आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.