GA4-314340326 कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यसमिति का हुआ विस्तार, कई लोगों को मिली जिम्मेवारी

कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यसमिति का हुआ विस्तार, कई लोगों को मिली जिम्मेवारी

* कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 
* प्रदेश के कई पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन 

कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी। 
Deoghar : कास्टर टाऊन में शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय भी मौजूद थे।  मौके पर प्रदेश के कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया एवं संगठन से संबंधित कई निर्णय लिए गए। प्रदेश स्तर पर अंजनी शरण (दुमका) को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश प्रसाद (देवघर) को प्रदेश सचिव सह प्रभारी देवघर एवं जामताड़ा, विक्रांत ज्योति को कार्यवाहक अध्यक्ष सह प्रभारी दुमका, गोड्डा, पाकुड़ एवं साहेबगंज एवं जटाशंकर सहाय को दुमका जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, देवघर जिला स्तर पर विनय कुमार सिन्हा को जिला सदस्यता अभियान का अध्यक्ष, राजीवलोचन सिन्हा को सचिव वार्ड नंबर-8, अनिल कुमार सिन्हा को सचिव वार्ड नंबर-3 एवं 4, रंगनाथ सिन्हा को अध्यक्ष एवं विपिन कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव  जसीडीह क्षेत्र का मनोनीत किया गया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने देवघर जिला अध्यक्ष को युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए कई टिप्स दिए। युवाओं के लिए क्रिकेट टूनार्मेंट,फुटबॉल टूनार्मेंट,समय-समय पर मेरिट प्रतियोगिता अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम आदि कराते रहने की सलाह दी एवं पारितोषिक वितरण भी कराने की राय दी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोना सिन्हा ने जानकारी दी कि जो भी चित्रांश संघ की सदस्यता लेंगे, उन्हें ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इस पर प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने इस नेक सलाह को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्ताव रखने की बात की। 

सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा

सदस्यता फॉर्म की चर्चा करने पर उन्होंने जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय ने  देवघर जिला के जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक, प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सोना कुमार सिन्हा, युवा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिन्हा, सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी शरण को एक-एक खुखड़ी प्रदान करते हुए यह शपथ दिला गई। बैठक में प्रभाकर कंठ, अनिल कुमार सिन्हा, अमित सोनी, जितेंद्र कुमार सिन्हा, ज्ञान प्रकाश, सोना कुमार सिन्हा, रंगनाथ प्रसाद जसीडीह, विनय कुमार सिन्हा, विश्वजीत, राजेश प्रसाद, राजीव लोचन सिन्हा, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रदेश महामंत्री एसके लाल, शोभा सिन्हा, वीणा सिन्हा, डॉ. प्रणय कुमार, अंजनी शरण दुमका आदि उपस्थित थे।





Kayastha Mahasabha's state working committee expanded, many people got responsibilities

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने