angara(ranchi) कुड़मी सामाजिक जागृति विचार गोष्ठी सह कुड़मी सम्मेलन का आयोजन बुधवार को सालहन पतरा में किया गया। मुख्य अतिथि कुरमी विकास मोरचा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कुरमी विकास मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष सोनेलाल महतो व ज्योतिष महतो थे। अध्यक्षता दिलेश महतो व संचालन सचिव सुरेश महतो व बसंत चौधरी ने किया। मौके पर कुड़मी समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करनेवालों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी ने सामूहिक वनभोज किया। इस अवसर पर बीरबल महतो, हरिशंकर चौधरी, दिलीप चौधरी, उर्मिला देवी, डा. अनिल महतो सहित आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अजय महतो, बिनंद बिहारी महतो, इंद्रनाथ महतो, दिनेश महतो, लखीराम महतो, केदारनाथ महतो, जलेश्वर महतो, जगतपाल महतो, जगरनाथ महतो, महावीर महतो, कार्तिक महतो, उपेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।
भूखे पेट रहकर भी बच्चों को पढ़ाए: शीतल ओहदार
मौके पर कुड़मी समाज ने भूखे रहकर भी अपने अपने बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शीतल ओहदार सहित अन्य अतिथियों ने प्रकृति की पूजा की। आम, सखुआ, पीपल, करंट व नीम आदि पौधे की पूजा की गई। जल अर्पण किया व पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा गया। सभी ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। शीतल ओहदार ने कहा की कुरमी समाज को हर हाल में अपने अपने बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा ही आपको सामाजिक शक्ति प्रदान करता है। कुड़मी समाज का प्रकृति पूजन के साथ गहरा जुड़ाव है। कुड़मी समाज आज भी प्रकृति पूजक है। हमें राजनीतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक रूप से एकजुट होना होगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.