![]() |
मंजूनाथ भजन्त्री, उपायुक्त, रांची |
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा है कि रांची जिले में ईद, सरहुल और रामनवमी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इन त्योहारों में कोई खलल न पड़े। इसलिए, त्योहारों के दौरान शांति-व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारी, दंडाधिकारी और कर्मियों का अवकाश रद्द किया जाता है। साथ ही, उन्होंने रांची जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मी-पदाधिकारियों को इस अवधि में विशेष परिस्थिति में उपायुक्त (डीसी) से अवकाश स्वीकृत कराकर ही कहीं प्रस्थान करने का निर्देश दिया है।
Leave of all officers, magistrates and employees in Ranchi has been cancelled on account of Eid, Sarhul and Ramnavami
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.