मुरी में श्रीरामचरित मानस पाठ यज्ञ संपन्न
 |
श्रीरामचरित मानस की व्याख्या करते पं. मनोरंजन उपाध्याय। |
Silli (Ranchi) : वैदिक मंत्रोच्चार, आरती एवं विधिवत हवन-पूजन के साथ मुरी के काशीडीह में आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस पाठ यज्ञ शनिवार को संपन्न हो गया। पं. मनोरंजन उपाध्याय ने श्रीरामचरित मानस के प्रसंगों की व्याख्या की। कहा- श्रीरामचंद्रजी मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने मनुष्य को किस परिस्थिति में कैसे कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, यह संदेश दिया है। उनके आदर्शों का अनुपालन करके ही मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। तीन दिवसीय इस यज्ञ में मुरी-सिल्ली सहित बंगाल की भी कई भजन मंडलियों के कलाकारों ने रामायण की चौपाइयां और भजनों की प्रस्तुति की।
Lord Rama gave the message of doing duty according to the circumstances: Entertainment
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.