GA4-314340326 महिला दिवस पर हुआ मेहंदी प्रतियोगिता

महिला दिवस पर हुआ मेहंदी प्रतियोगिता

angara(ranchi)  नाइटिंगल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग मिलन चौक अनगड़ा में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तीन दिनी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पहले दिन शुक्रवार को प्रशिक्षु नर्सो के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित कि गई। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रशिक्षु दिव्या, अंजनी, पूनम, नीलम, सोनी और स्नेहा ने आकर्षक डिजायन बनाया। रंगोली प्रतियोगिता में  कुंती, मनीषा, सत्या और करिश्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं चित्रकला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक अजीत कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि सचिव राजबाला कुमारी, प्राचार्या लखिया लकड़ा व उप प्राचार्य हुलास डाडेल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौके पर शिक्षक स्वर्णलता कुजूर, प्रतिभा मेहता,एंजेल प्रिया, राज दुलेनवती, सिमरन कच्छप आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने