angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी सत्या मुंडा 46 वर्ष की मौत कुएं में डूबने से हो गई। घटना बुधवार की सुबह छह बजे की है। जानकारी के अनुसार सत्या मुंडा बुधवार की सुबह अपने घर से रोज की तरह शौच जाने की बात कह कर निकला था। देर तक उसके घर नहीं लौटने पर स्वजन उसे खोजने निकले। इसी दौरान गांव के एक युवक ने सत्या का शव गांव के ही मोगल महतो के कुएं में देखा। जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य अमीर हमजा अंसारी और मुखिया नाजरीन परवीन भी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर सिकिदिरी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.