Angara(ranchi) झारखंड राज्य के पंचायती राज विभाग कि ओर से प्रखंड के नवागढ़ मुखिया भुनेश्वर बेदिया और जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा का चयन अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण हिमाचल प्रदेश के लिए किया गया। राज्य से चयनित कुल 25 मुखियाओं में भुनेश्वर बेदिया और कृष्णा मुंडा शामिल है। इन्हे हिमाचल प्रदेश में अयोजित 17 मार्च से 22 मार्च तक पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान एवं प्रसार प्रशिक्षण मशोयरा शिमला में प्रशिक्षण दिया गया। सभी मुखिया हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पंचायत का दौरा कर उन्नत योजनाओं और नवाचारों का अध्ययन कर अपने पंचायत में कार्यान्वयन के लिए अनुभव प्राप्त कर राज्य वापसी करेंगे। अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण में चयनित होने पर मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने सरकार के पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य से चयनित 14 मुखियाओं में भुनेश्वर बेदिया अतिथि के तौर पर चयनित होकर दिल्ली में आयोजित कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए थे। इन्हे भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय कि ओर से पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी के द्वारा श्रेष्ठ मुखिया का पुरस्कार दिया गया था।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.