GA4-314340326 जिप सदस्य ने पाहनो को किया गया सम्मानित

जिप सदस्य ने पाहनो को किया गया सम्मानित

पाहनो को सम्मानित करते राजेंद्र शाही मुंडा
Angara(ranchi) अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने सोमवार को नवागढ़ पंचायत के पाहनो को सम्मानित किया।
रंगामाटी के पाहन चमरू पाहन, नवागढ़ सोसो के शिवराम पाहन, बड़की गौरांग के भुवनेश्वर मुंडा व नवागढ़ के द्वारिका पाहन को सम्मानित किया गया। इन्हें धोती, गमछा व गंजी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र शाही मुंडा ने कहा कि नवागढ़ पंचायत से पाहनों को सम्मानित करने का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पूरे जिला परिषद एरिया के सभी पंचायतो में चलाया जाएगा। पाहन आदिवासी संस्कृति के प्रमुख वाहक है। इनका सम्मान होना ही चाहिए। इस अवसर पर नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, संजय बेदिया, जगदीश भोगता, गोवर्धन महतो, महावीर मुंडा, सोमरा मुंडा, अरुण मुंडा, ग्राम प्रधान विवेकानंद शाही आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने