GA4-314340326 गेल फगुआ में धुरहैर मिलन समारोह में थिरके लोग

गेल फगुआ में धुरहैर मिलन समारोह में थिरके लोग

angara(ranchi)  सिविल सोसाइटी अनगड़ा के द्वारा रविवार को गेल फगुआ में धुरहैर मिलन समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता आतिश कुमार महतो व संचालन डॉ रिझू नायक ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो थे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाया। मिठाइयां बांटी गई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। फगुआ गीत गया गया। पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि होली के बाद इस तरह का आयोजन सराहनीय है। सिविल सोसाइटी के माध्यम से किया जा रहा कार्यक्रम से हमें अपने सांस्कृतिक विरासत पर गर्व की अनुभूति होती है। इस मौके पर मुखिया रौशनलाल मुंडा, जलनाथ चौधरी, रामपोदो महतो, शिवलाल महतो, साहेबराम महतो, राजू प्रमाणिक, जलेश महतो, विश्राम महतो, दुर्गा महतो, राजेश महतो, जयशंकर मुंडा, झब्बूलाल महतो, बरतू मुंडा, संजय नायक, मोतीराम मुंडा, शंकर महतो, ज्योतिष महतो, धर्मेंद्र सिंह, बिपिन मुंडा आदि उपस्थित।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने