GA4-314340326 silli में आगलगी: लाखों की संपति जल कर नष्ट

silli में आगलगी: लाखों की संपति जल कर नष्ट

 

silli(ranchi) मुरी ओपी अंतर्गत कांटा डीह गांव के नामी देवी के घर रविवार तड़के 3 बजे आग लगने से घर रखे लगभग एक लाख से अधिक की संपति जल कर नष्ट हो गया। सूचना पाकर पहुंची हिंडालको दमकल टीम ने आग पर काबू पाया तथा आग को फैलने  रोका। जानकारी के मुताबिक नामी देवी और अन्य परिवार के सदस्य बगल के कमरे में सोने चले गए थे।तभी रविवार तड़के लगभग 3 बजे पास के एक व्यक्ति शौच के लिए निकला था तो नामी देवी के घर से आग की लपटे देख लोगो को जगाया। आस पास के लोगों ने बगल के कमरे में रखे धान टीवी, अलमारी को किसी तरह बाहर निकला। पानी से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया परंतु आग की लपटें और तेज होने लगे तभी इसकी सूचना हिंडाल्को के दमकल को दी गई। हिंडालको दम कल टीम पहुंचने के लगभग आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सकता है। तब तक उनके घर में रखें कपड़े बर्तन समेत जमीन के मूल कागजात एवं बच्चों के पुस्तक समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। नामी देवी के परिजन ने आगलगी में एक लाख रुपए  से अधिक संपत्ति की क्षति बताया है। इधर आग लगने के कारण सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना अंचल अधिकारी  एवं स्थानीय प्रशासन को दे गई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने