 |
अध्यक्ष पारसनाथ भोगता |
angara(ranchi) रामनवमी मेला समिति सहेदा की बैठक रविवार को सहेदा मोड़ में हुई। इसकी अध्यक्षता पारसनाथ भोगता ने की। बैठक में 6 अप्रैल को सहेदा मोड़ में लगनेवाली रामनवमी मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से पारसनाथ भोगता को लगातार 18वीं बार मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता, लाठी खेल, झांकी प्रमुख आर्कषण: पारसनाथ भोगता
.jpeg) |
बैठक करते रामनवमी पूजा समिति के सदस्य |
पारसनाथ भोगता ने बताया कि मेला में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता, लाठी खेल, झांकी प्रमुख आर्कषण रहेगा। काफी समय से यहां पर मेला का आयोजन होता आ रहा है। मेला में आसपास के गांव से काफी टीमें व श्रद्धालु शामिल होते है। समिति के अन्य पदाधिकारियों में सचिव नंदलाल राम, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, उपाध्यक्ष महावीर भोगता, प्रवक्ता शिवधर रजवार, संरक्षक नीलमोहन पाहन, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, अमृत महतो, सीताराम रजवार, पंसस बिनोद रजवार सहित कार्यकारी सदस्य बनाए गए। बैठक में मुख्य रूप से बिहारी महतो, हीरालाल महतो, देवनाथ महतो, सूरज मुंडा, कमलनाथ महतो, महेन्द्र मुंडा, गणेश नायक, नागेश्वर यादव, बिरसा मुंडा, महावीर यादव, लखीराम महतो, प्रदीप रजवार, ओमप्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.