angara(ranchi) एसएसबी दिल्ली के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद(आईपीएस) ने मंगलवार को 26वीं वाहिनी मुख्यालय अनगड़ा का निरीक्षण किया। वाहिनी कमांडेंट राजीव भट्ट ने महानिदेशक का स्वागत किया। इससे पूर्व वे झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिले। राज्य की नक्सल समस्या पर चर्चा की गई। 26वीं वाहिनी के निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने परिसर में पौधरोपण किया।
वाहिनी परिसर स्थित जवानों के कल्याणकारी योजनाओं के तहत बने शिवाजी हाउस, शहीद चारू चन्द्र पाठक पवेलियन, ऑफिसर्स मेस, प्रशासनिक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। जवानों से उनकी समस्याएं जानी। मौके पर महानिदेशक ने विषम पस्थिति के बावजूद एसएसबी के जवानों द्वारा समय समय पर दिखाए गए अदम्य साहस व बलिदान के सराहना व नमन किया। इसके बाद अधिकारी व जवानों के साथ सामूहिक भोजन किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक मानवेंद्र नेगी, क्षेत्रक मुख्यालय गया सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.