silli(ranchi) प्रखंड के हलमाद बरवाटोली में बुधवार को पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने किया। 400 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कार्य सांसद मद की राशि से किया जाना है। कार्यक्रम में भाजपा रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो धीरज व सिल्ली मंडल अध्यक्ष अम्बुज रजक उपस्थित थे। सांसद ने ग्रामीणों से पथ निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। वहीं उन्होंने संवेदक को तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर चोलाराम महतो, प्रहलाद महतो, कृष्ण सागर दुबे, संजय मंडल, बेलाराम बेदिया, पृथ्वीपाल महतो, चितरंजन महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.