GA4-314340326 कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम 30 मार्च को, डीजीपी होंगे मुख्य अतिथि

कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम 30 मार्च को, डीजीपी होंगे मुख्य अतिथि

अनुराग गुप्ता, डीजीपी, झारखंड 
Kanke (Ranchi) : सरना समिति कांके क्षेत्र की ओर से 30 मार्च रविवार को सरना मैदान, कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होकर सुबह पांच बजे तक होगा। इसका उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा करेंगे। वहीं, राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजेश कच्छप, नवीन जायसवाल, सुबोधकांत सहाय, प्रमुख सोमनाथ मुंडा उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि कांके में 1979 से समिति सरहुल पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्र आयोजित कर रही है।  यह जानकारी कांके सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो और बिनोद सांगा ने दी।


Sarhul eve program in Kanke on March 30, DGP will be the chief guest


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने