Angara (Ranchi) : सेवा भारती, झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को सेवाधाम गुड़ीडीह में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से 130 महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रही हैं।प्रशिक्षण में ऑनलाइन कार्य करने की तकनीकी, स्वावलंबन, स्वरोजगार, ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के विशेषज्ञयों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा भारती के सेवा कार्यों को झारखंड के सभी प्रखंडो,पंचायतों व सेवा बस्तियों में पहुंचाने का लक्ष्य है। पहला दिन नियोजन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के संचालन में संजय गोयल, लक्ष्मण पात्रा, महेंद्र आदि की भूमिका रही।प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं।
Seva Bharti's three day Seva Sarathi training class begins
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.