![]() |
आरोपित युवक शिवम कुमार |
कॉलेज की छवि को घूमिल करने का प्रयास: प्राचार्य
कॉलेज होली छुट्टी के बाद आज खुला था। प्राचार्य समीर शर्मा ने छात्रों की डिटेल को खंगाला पर एक ही नाम के ब्रांच में छात्रों के कई नाम होने के कारण काफी परेशानी करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 18 मार्च मंगलवार को कॉलेज खुलने पर नामांकन कार्यालय से छात्रों का डिटेल प्राप्त हो सकेगा। इससे पहले कुछ भी कहने से गलत होगा।
ट्रेनों से आने-जाने के दौरान नजदीकियां बढ़ी
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आरोपित युवक ने छात्रा से संपर्क बनाया। धीरे-धीरे दोस्ती को प्यार में बदल दिया। इस के बाद मौका का फायदा उठाकर धोखे से शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं जबरन दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने का भय दिखाकर लंबे समय तक प्रताड़ित करता रहा। साथ ही वीडियो का भय दिखाकर घर से गहने लाकर देने का दबाव बनाया। लोक लज्जा से बचने के लिए छात्रा ने घर से लगभग 12 लाख मूल्य के गहने आरोपी को दे दिया। उसे लगातार परेशान करने लगा।
होली की वजह से खुला रहस्य
इधर होली के वजह घर के सभी सदस्य घर पर थे। सभी छात्रा से गहने के संबंध में पूछताछ करने लगे, कुछ भी बता नहीं पाने पर घर वाले काफी परेशान हो गए। काफी पूछताछ करने के बाद छात्रा ने परिजनों को रोते रोते अपने साथ घटित घटना के बारे में जानकारी दी। सुनते ही उनके परिजनों के होश उड़ गए। तब जाकर छात्रा की मां ने बोकारो सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर सिल्ली पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.