Silli (Ranchi) खेलो इंडिया वीमेन स्मिता वुशु सिटी लीग में सिल्ली के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 2 मार्च तक रांची के विश्वनाथन शाहदेव इंडोर स्टेडियम खेलगांव में किया गया था। जिसमें सिल्ली कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने कुल 16 पदक जीते। इसके अलावा राहे कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने 6 पदक जीते। कोच वाहिद अली ने बताया कि सभी छात्राएं सिल्ली एकेडमी की प्रशिक्षु हैं। खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 10 रजत, 7 कांस्य समेत कुल 21 पदक प्राप्त किए। वुशु एकेडमी के संरक्षक पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, सिल्ली कस्तूरबा विद्यालय के वार्डेन चंद्रिका कुमारी, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, ब्रजेश प्रसाद आदि ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.