GA4-314340326 होली से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि : पर्यटन मंत्री

होली से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि : पर्यटन मंत्री

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार।

Deoghar :  राज्य के नगर विकास आवास और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान होली से पहले होगा। प्रभारी मंत्री ने सदन में इस संबंध में वक्तव्य दिया है। सदन में दिए गए वक्तव्य के आलोक में यह कह सकते हैं कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में होली से पहले राशि आ जाएगी। पर्यटन मंत्री केकेएन स्टेडियम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

भाजपा अपनी गलती दोहरा रही है 

उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं देने संबंधी भाजपा के आरोप पर मंत्री ने कहा कि सदन की कार्यवाही आईना है। जो गलती, पांचवीं विधानसभा में भाजपा के लोगों ने लोकतंत्र के मंदिर में की थी, आज उसी गलती की पुनरावृति भाजपा फिर कर रही है। पांचवीं विधानसभा में की गई गलतियों का दंड झारखंड की जनता ने 25 से 21 पर लाकर दिया। अगर जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सदन में आचरण नहीं होगा तो यकीन जानिए 2029 में दहाई का आंकड़ा भी भारी होगा। अबुआ बजट को विपक्ष के द्वारा बबुआ बजट कहे जाने पर मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक लाख 28 हजार करोड़ का बजट बढ़ कर एक लाख 44 हजार 400 करोड़ के बजट को 700 करोड़ की कमी बताने वाले लोग कितनी तथ्यात्मक बातें कह रहे हैं, यह विपक्ष से पूछने की जरूरत है। यह हमारा आम बजट है। इसके बाद तीन अनुपूरक बजट आएगा। राज्य सरकार को जब-जब आवश्यकता प्रतीत होगी, तब-तब वो अनुदान के अनुपूरक मांगों को मानकर जनता के विकास की गति को उसी रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।


The amount of Maiya Samman will be credited to the account before Holi: Tourism Minister





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने