GA4-314340326 भंडारा के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान

भंडारा के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान

angara(ranchi)  हरातू के सहैदा मोड़ में मंगलवार को सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह रासलीला अनुष्ठान का समापन हुआ। साहेदा स्थित महर्षि बाल्मीकि आश्रम में महाआरती, भंडारा और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने भंडारा के दौरान प्रसाद सामग्री का वितरण किया। 

जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अध्यात्म मनुष्य को ईश्वर के करीब लता है। यह जीवन को सकारात्मक उर्जा से भरते हुए बेहतर करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर जयगोविंद साहू, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, रामकुमार दुबे, मंगलदेव महतो, जय नंदन सिंह, सुरजन गोराई, सूरज गोप, महेश रजवार, दिनेश रजवार, जगदीश रजवार, फुलेंद्र महतो, देवनाथ राधे आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने