angara(ranchi) रांची रिंगरोड के हेसल टोल प्लाजा से दो दिनों के अंदर 20 किमी एरिया के लोगों का टोल टैक्स फ्री करें नही तो आजसू पार्टी जोरदार आंदोलन करेंगी। इस बावत सोमवार को आजसू पार्टी ने हेसल टोल गेट प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा। इसका नेतृत्व आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुंडा व आतिश कुमार महतो कर रहे थे। टोल गेट प्रबंधक संतोष पाठक को विभिन्न् मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा गया। इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने, सरकारी दर पर मजदूरी भुगतान करने, मजदूरों को साप्ताहिक अवकाश देने, कर्मचारियों को सुरक्षा किट देने, की मांग शामिल है। दो दिनों के भीतर मांग पत्र का जवाब मांगा गया। संजय कुमार महतो ने बताया कि टोलगेट प्रबंधन की मनमानी बढ़ गई है। जिनका पास बना हुआ है उनका भी पास को लगातार रिजेक्ट किया जा रहा है। आतिश कुमार महतो ने कहा कि टोल गेट प्रबंधन ज्यादा काम कराकर कम पैसा दे रही है। मजदूरों का शोषण कर रही है। दो दिनों के अंदर मांगपत्र का जवाब नही दिया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, जलनाथ चौधरी, अर्जुन राम, महावीर महतो, रांची जिला छात्र संघ अध्यक्ष राजकिशोर महतो, चेतन प्रकाश, दीपक महतो, अजित महतो, संजय महतो, हरिचरण महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.