r
![]() |
पास्टर डेविड |
Angara (Ranchi) बीमारी ठीक करने के बहाने बहला फुसलाकर धर्मपरिवर्तन करा रहे पास्टर व दो तीन अन्य ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथ टाटा कोलनी की है। शनिवार की रात 8 बजे के आसपास बैजनाथ टाटा निवासी सूरज मल्हार धर्म परिर्वतन कर ईसाई बनाने के लिए भजन कीर्तन किया जा रहा था। सूरज मलहार मजदूरी करता है व पिछले कुछ दिनों से बीमार था। बीमारी की सूचना पर पास्टर डेविड लकड़ा अपने साथ कुछ अन्य साथी के साथ सूरज के घर पहुंचा। बोला ईसाई धर्म अपनाने से बीमारी ठीक हो जाएगा, साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। सूरज को हाले-लुइया ईसाई बनाने का प्रलोभन दिया गया। एक माह पूर्व ही सूरज का भाई रंथू मलहार ईसाई धर्म अपना चुका है।
धर्म परिर्वतन का गांव के साहसी युवकों ने किया विरोध
जैसे ही धर्म परिर्वतन कराने की जानकारी गांव के साहसी युवकों मुकेश महतो, जितेंद्र महतो, कृष्णा महतो, लखीन्द्र महतो, लखीराम महतो, हरिया महतो, किशोर महतो, सनोज करमाली, डब्लू करमाली आदि को हुई वे सभी सूरज के घर पहुंचे। धर्मांतरण करा रहे पास्टर को वहां से चेतावनी देकर खदेड़ दिया गया। साथ ही सूरज से भी कहा गया की ईसाई बनने पर हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा।
एक माह पूर्व सूरज का भाई बन चुका है ईसाई
मुकेश महतो ने बताया कि इस इलाके में सरजू करमाली व सरजू की पुत्री नमिता करमाली पूर्व में ईसाई धर्म अपना चुके है। आज भी धर्मातरण कराने के लिए दोनों आए हुए थे। ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व भी इस गांव में करमाली व महली समुदाय के एक दर्जन से अधिक परिवार ईसाई धर्म अपना चुके है। बाद में ग्रामीणों के विरोध के कारण धर्मांतरण की गतिविधि पर थोड़ा अंकुश लगा लेकिन परदे के पीछे से खेल जारी रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.