GA4-314340326 हर मुश्किल परिस्थिति में दिवंगत चितरंजन महतो के स्वजनों के साथ: जैलेन्द्र कुमार

हर मुश्किल परिस्थिति में दिवंगत चितरंजन महतो के स्वजनों के साथ: जैलेन्द्र कुमार

silli(ranchi)  राहे मंडल भाजपा अध्यक्ष दिवंगत चितरंजन महतो के श्राद्धकर्म में रविवार को भाजपा के कई नेता शामिल हुए। विधवा सहित स्वजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि चितरंजन महतो की मौत से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इन्होंने विषम परिस्थिति में भी भाजपा का झंडा बुलंद रखा था। लगातार पार्टी के कार्यक्रमों व नीति सिद्धांत को आम जनों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। इन्होंने स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हर मुश्किल परिस्थिति में वे साथ में है। इस मौके पर भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, पूर्व विधायक डा. विधायक जीतूचरण राम, जिलाउपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अनगड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जवाहर महतो आदि शामिल हुए।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने