GA4-314340326 मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि से आर्थिक रूप से संपन्न बनें महिलाएं : डीसी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि से आर्थिक रूप से संपन्न बनें महिलाएं : डीसी

 रामपुर के प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति सभागार में मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलंबन पर हुई चर्चा

रामपुर में दीदीयों के साथ उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री।

Ranchi : रांची जिले में रविवार को मंईयां सम्मान योजना से संबंधित लगभग 20 हजार महिला समूहों में बैठक हुई। इन बैठकों में सभी SHG, VO एवं CLF में बैठक करते हुए हजारों महिलाओं और दीदीओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मंईयां स्वावलंबन कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री रामपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति के सभागार में मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलंबन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा रांची के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी केे डीपीएम निशिकांत नीरज, मुखिया रामपुर पंचायत सरस्वती देवी, आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष नेहा कुजूर, उपाध्यक्ष अनीता देवी व सभी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की सदस्य शामिल थी।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि से आर्थिक संपन्न होने की दिशा में पहल

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार मंईयां सम्मान के रूप में योग्य लाभुकों को 2500 रुपए की सम्मान राशि दे रही है। अब इस राशि से कैसे अपने परिवार को आर्थिक रूप से संपन्न करना है, यही इसका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए आप महिला स्वावलंबी बनने के लिए बकरी पालन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन के जरिए स्वरोजगार अपना कर खुद को आर्थिक रूप से मज़बूत कर पाएंगी। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकती हैं। इससे उनके लालन-पालन में भी कोई परेशानी नही होगी। पोल्ट्री फार्मिंग से महिला स्वावलंबन की दिशा में बहुआयामी लाभ कम लागत में प्रत्येक परिवार को प्राप्त होंगे। इससे किशोरियों के पोषण, महिलाओं के स्वावलंबन एवं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत वर्ष में प्रत्येक लाभुकों को हर वर्ष मिलने वाली 30 हजार सम्मान राशि के सदुपयोग से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहल किया जा रहा है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर कार्य योजना तैयार की जा रही है। 

दीदीयों ने कहा, बकरी-मुर्गी पालन एटीएम साबित हो रहा 

कार्यक्रम में शामिल दीदियों सरोजनी देवी, तारा देवी, मीणा लकड़ा, रमिता देवी एवं अन्य दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की कैसे उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए पशुपालन और ड्रिप इरिगेशन से कैसे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। कैसे उनके जीवन पर व्यापक बदलाव हुए। ये सम्मान राशि से वे लगातार आत्मनिर्भर बन रही है। साथ ही, दीदियों ने कहा की बकरी पालन और मुर्गी पालन उनके लिए एटीएम साबित हो रहा है

मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि को आजीविका संवर्धक कैसे बनाए

उपायुक्त द्वारा मंईयां सम्मान योजना से मिली राशि को आजीविका संवर्धक कार्यों/व्यापार जैसे- मुर्गी पालन, बकरी पालन, अंडा उत्पादन, कृषि कार्यों से संबंधित में प्रयोग कैसे करें, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो इसके बारें में विस्तार से बताया। राशि का सदुपयोग करते हुए कैसे कार्य करें।



Women should become financially prosperous with the help of Chief Minister Mainiya Samman amount: DC

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने