 |
सुदेश महतो को पुस्तक भेंट करते निशांत चौबे। |
Ranchi : विश्वप्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ निशांत चौबे ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो से मिलकर उन्हें अपनी लिखी पुस्तक “स्टे विद इंडस” भेंट की। यह पुस्तक भारत में खान-पान और विभिन्न व्यंजनों के विकास पर केंद्रित है। शेफ निशांत चौबे को मिशेलीन स्टार से सम्मानित किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी शेफ के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। वर्तमान में वे अमेरिका, बैंकॉक, टोक्यो और सिंगापुर के कई प्रतिष्ठित रेस्तरां से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के लिए विशेष मेनू क्यूरेट किया था। उनके इस योगदान को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।
World famous chef Nishant Chaubey presented his book Stay with Indus to Sudesh Mahato
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.