angara(ranchi) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अनगड़ा के नवागढ़ पंचायत में रामकृष्ण मिशन रांची के स्वामी भक्तिशानंद जी महाराज ने महिलाओं को उनके कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया भुनेश्वर बेदिया ने किया। विशिष्ट अतिथि सीएचसी अनगड़ा की चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि प्रभा,सिकिदिरी थाना की एएसआई स्नेहलता मुर्मू व पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही उपस्थित थी। स्वामी जी ने कहा कि आधी आबादी देश की बड़ी शक्ति है। महिला सशक्तिकरण किसी भी राज्य व देश के विकास का पैमाना है। इस मौके पर अनु कुमारी, पार्वती कुमारी, उजाला देवी, जल सहिया गीता देवी, सोमा देवी, स्वास्थ्य सहिया उषा देवी, सचिता देवी, आंगनबाड़ी सेविका चैती देवी, शांति देवी, सबिता देवी, नीलम हेमब्रम, सुमन कुमारी, सुलेखा देवी, करुणा देवी, ललिता देवी को अंग्रेजी वस्त्र, फलदार पौधे व महिला उपयोगी सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उवि नवागढ़ के प्राचार्य हरेकृष्ण चौधरी, ग्राम प्रधानमंत्री महावीर बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.