GA4-314340326 देश में लोकतंत्र की मजबूती के साथ आएगी आर्थिक समृद्धि : संजय सेठ

देश में लोकतंत्र की मजबूती के साथ आएगी आर्थिक समृद्धि : संजय सेठ

 सीयूजे में हुआ एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन   

सीयूजे में संगोष्ठी का शुभारंभ करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ।

 Kanke (Ranchi) :
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) मनातू, कांके में बुधवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।  उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश का सर्वांगीण विकास होगा तथा सारे कार्य सुचारू ढंग से संचालित होंगे। इस व्यवस्था से आर्थिक सुधार और उन्नति के साथ लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी। बताया कि अकेले 2024 के चुनाव में एक लाख करोड़ रुपए खर्च हुए। कहा कि अलग - अलग चुनाव से पैसे के साथ ही बहुमूल्य उत्पादक कार्य के समय का भी नुकसान होता है। बताया कि पुरानी व्यवस्था के कारण देश में हर पांच साल में औसत 1012 दिन आदर्श चुनाव आचार संहिता ही लगी रहती है, जिससे अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक विकास के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कहा कि इस महत्वपूर्ण गंभीर विषय पर पक्ष और विपक्ष में स्वस्थ एवं सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए, जिससे इस पर देश और राज्यों के व्यापक हित में सही निर्णय लिया जा सके। वहीं कुलपति प्रो केबी दास ने लिंगदोह आयोग के कारण  देश में  चुनाव में आए बदलाव से छात्रों को अवगत कराया। समाजसेवी राजीव कमल बिट्टू ने  कहा कि देश में आजादी के बाद शुरुआती सालों में एक साथ चुनाव करवाए गए थे। वह व्यवस्था आज के समय में बहुत प्रासंगिक है। सीयूजे के डॉक्टर आलोक गुप्ता, डॉक्टर संजय अग्रवाल के साथ स्टूडेंट्स ने भी अपने विचार संगोष्ठी में रखे। इसके पूर्व संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कुलपति एवं अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर  पूर्व विधायक डॉक्टर जीतू चरण राम सहित सीयूजे के अधिकारी और स्टूडेंट भी उपस्थित थे। कुलपति ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ ही उनको सीयूजे  द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी भेंट की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो केबी पंडा और संचालन डॉ प्रज्ञा शुक्ला ने किया।          


Economic prosperity will come with the strengthening of democracy in the country: Sanjay Seth

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने