GA4-314340326 देवघर कॉलेज में NCC का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, कर्नल KR Singh ने किया उद्घाटन

देवघर कॉलेज में NCC का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, कर्नल KR Singh ने किया उद्घाटन

 * 500 कैडेट्स ले रहे भाग

कैडेट्स को संबोधित करते कर्नल आरके सिंह।
Deoghar : देवघर कॉलेज में 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के तत्वावधान में 10 दिवसीय CATC II प्रशिक्षण कैम्प का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 500 कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस कैम्प में कैडेट्स को फिजिकल ट्रेनिंग, थ्योरी कक्षाएं, ड्रिल, फायरिंग तथा फील्ड क्राफ्ट का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कैम्प युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।कैम्प का उद्घाटन कर्नल K.R. सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के साथ किया। उन्होंने कैडेट्स को मेहनत, अनुशासन और देश सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कैम्प को सफल बनाने में 25 पी.आई. स्टाफ, 2 जी.सी.आई., एस.एन., सी.एच.एम. सहित अन्य स्टाफ सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। यह सम्पूर्ण प्रशिक्षण कैम्प ब्रिगेडियर राजेश कारेल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।


10-day NCC training begins at Deoghar College, inaugurated by Colonel KR Singh

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने