GA4-314340326 सुकुरहुटू में 107वें रामनवमी डोल मेले का होगा भव्य आयोजन, हरिनाथ साहू बने अध्यक्ष

सुकुरहुटू में 107वें रामनवमी डोल मेले का होगा भव्य आयोजन, हरिनाथ साहू बने अध्यक्ष

 

श्रीश्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति सुकुरहुटू की बैठक में शामिल सदस्य।

Kanke (Ranchi): श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति लगातार 107वें वर्ष रामनवमी डोल मेले का आयोजन कर रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को बाजारटांड़ मेला परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी ने की व संचालन कांके प्रखंड के उपप्रमुख अजय बैठा ने किया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार महतो ने स्वेच्छा से पद मुक्त करने का आग्रह किया, जिसे सदस्यों ने मंजूर कर लिया। इसके बाद सर्वसम्मति से ऐतिहासिक रामनवमी डोल मेले के आयोजन और सुचारू ढंग से संचालन सहित एक वर्ष के अंदर होने वाले सभी पर्व-त्योहार के लिए सर्वसम्मति से हरिनाथ साहू को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। हालांकि, कुछ दिन पहले हुई बैठक में श्री महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल टाइगर की हत्या से आहत सदस्यों ने रामनवमी सादगीपूर्वक मनाने का निर्णय लिया था। लेकिन, गांव की परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नवगठित में किस पद पर कौन...

अध्यक्ष : हरिनाथ साहू, * कार्यकारी अध्यक्ष: प्रशांत बैठा, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, राजेश महतो, सौरभ महतो 
उपाध्यक्ष : सिकंदर प्रजापति, अमन साहू, शिवचरण महतो, राधा नायक, रॉबिन महतो, संदीप साहू, बेनीराम महतो, गोविंद ठाकुर, नारायण महतो। सचिव : फुलेश्वर बैठा, उनिल महतो। सह सचिव : उमेश साहू, कुंदन महतो, निलेश कुमार। कोषाध्यक्ष : मनोज कुमार महतो, सतीश महतो। महामंत्री : शत्रुघ्न महतो, गौरीशंकर प्रजापति। मंत्री : रमेश प्रसाद साहू, रंजय साहू, पंकज मुंडा, अनूप लोहरा, अनीता अग्रवाल, मीना देवी, कंचन रानी, सोनी दास गोस्वामी, नेहा ठाकुर, उषा देवी, भोला साहू,पंकज ठाकुर, अंकित अग्रवाल, संजू महतो,रोहित राज बैठा, गोविंद कुमार। मुख्य संयोजक : अजय बैठा (उप प्रमुख), नसीबलाल महतो, संजीव कुमार महतो (पूर्व सरपंच), नागेंद्र महतो, रीना देवी (पूर्व मुखिया), हरेकृष्णा महतो, राजेंद्र महतो। मुख्य संरक्षक : रामकुमार दीपक, कमलेश महतो, राजेंद्र मेहता, चंदन बैठा, प्रभात भूषण, बादल सिंह मुंडा ( पूर्व मुखिया), पन्नालाल महतो, वनिता मेहता, सुषमा देवी (जिला परिषद सदस्य), रामलखन मुंडा (मुखिया), अनीता मुंडा (मुखिया), सुनीता देवी (सरपंच), मुकुल नायक, दिलेश्वर महतो, दिनेश साहू, तारा प्रसाद मेहता, भुवनेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, राजू साहू, ललिता देवी, बच्चन देवी, मालती देवी, नरेश महतो, शिवकुमार संतोषी, बालचंद मुंडा, सीताराम मुंडा, संजय लोहरा, फागू मुंडा, झुबलाल महतो, पन्नालाल महतो, पारस महतो, लगनलाल ठाकुर। संचालक : विनोद साहू।
मीडिया प्रभारी : सचिन दास गोस्वामी, चितरंजन कुमार साहू। सोशल मीडिया प्रभारी : प्रदीप ठाकुर, अभिषेक महतो, मतिलाल महतो।



The 107th Ram Navami fair will be organized in a grand manner in Sukurhutu, Harinath Sahu becomes the president

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने