Kanke (Ranchi) : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के कृषि अभियंत्रण कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं ने ग्रेजुएट एप्टीच्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) में सफलता प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा का आयोजन IIT रुड़की ने किया था। BAU के विद्या सागर ने All India Rank (AIR) 18 है। जबकि, मो. कुंअर आदिल का 79, आयुष कुमार सिंह का 171, मो. कैफ का 200, प्रियांशु राज का 253, ऋतिक रौशन का 282, अन्वेषा निधि का 321वां, अभिषेक कुमार का 332 और मणिमय कुमार सिंह का AIR 548 है। कृषि अभियंत्रण कॉलेज के सहायक कुलसचिव डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि रैंक होल्डर इन विद्यार्थियों का नामांकन अब देश के अग्रणी IIT, NIIT और कृषि विश्वविद्यालयों के मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों में हो सकेगा। इन्हें प्रतिमाह 12,400 रुपए फ़ेलोशिप भी मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र के कई उपक्रम भी अपने यहां प्रबंधन प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए गेट स्कोर का प्रयोग करते हैं। कॉलज के एसोसिएट डीन डीके रूसिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. डीके शाही और कुलपति डॉ. एससी दुबे ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कानमा की है।
9 students of BAU are successful in GATE, Vidya Sagar got AIR 18
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.