विधायक बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को जीवन में अपनाने का करें प्रयास
![]() |
सुकुरहुटू डोल मेले को संबोधित करते विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं अन्य। |
Kanke (Ranchi) : श्रीश्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति ने श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में सोमवार को ऐतिहासिक 107वें डोल मेले का भव्य आयोजन किया। सुबह में भगवान श्री राम लला की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा की गई। उसके बाद उन्हें पालकी (डोला) में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया। डोल के साथ अस्त्र- शस्त्र और बाजे-गाजे के साथ सुकुरहुटू गांव के दो दर्जन से अधिक अखाड़े मेलाटांड़ पहुंचे। वहां पालकी में विराजे भगवान श्रीराम का भक्तों ने दर्शन किया। प्रसाद भी पाया। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने भक्तों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। कहा- इसे अपनाने से व्यक्तिगत लाभ के साथ-साथ एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रणधीर चौधरी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिनाथ साहू आदि ने भी भक्तों को संबोधित किया।
देर रात तक चलती रही अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता
वहीं, अस्त्र- शस्त्र चालन प्रतियोगिता देर रात तक चलती रही। इसमें सुकुरहुटू के साथ गारू और कदमा गांव के अखाड़े भी शामिल हुए। लोगों ने जुलूस में शामिल भगवान श्रीराम दरबार की झांकी देखी। साथ ही अच्छे खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, भाला आदि के साथ अपने अस्त्र-शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया। सभी अखाड़ों को हरिनाथ साहू, मुख्य संरक्षक गौरीशंकर महतो, बिनोद साहू, चंदन बैठा, उप प्रमुख अजय बैठा, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, अशोक महतो, उनिल महतो, फुलेश्वर बैठा, कदमा विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार महतो, राधा नायक, सीताराम मुंडा, वनिता मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों और अतिथियों ने सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए डीएसपी अमर कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर सुशील कुमार, इंस्पेक्टर आर एन सिंह, एसआई कफील अहमद, टिंकू रजक, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस बल के अधिकारी तैनात रहे। हालांकि चेड़ी, गागी आदि गांवों से अखाड़े इस बार के डोल मेला में शामिल नहीं हुए।
सफल आयोजन में इनका रहा योगदान
आयोजन में प्रशांत बैठा, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, राजेश महतो, सौरभ महतो, सिकंदर प्रजापति, अमन साहू, शिवचरण महतो, रॉबिन महतो, संदीप साहू, बेनीराम महतो, गोविंद ठाकुर, नारायण महतो, उमेश साहू, कुंदन महतो, निलेश कुमार, मनोज कुमार महतो, सतीश महतो, शत्रुघ्न महतो, रमेश प्रसाद साहू, रंजय साहू, पंकज मुंडा, अनूप लोहरा, अनीता अग्रवाल, मीना देवी, कंचन रानी, सोनी दास गोस्वामी, नेहा ठाकुर, उषा देवी, भोला साहू,पंकज ठाकुर, अंकित अग्रवाल,संजू महतो,रोहित राज बैठा, गोविंद कुमार, नसीबलाल महतो,संजीव कुमार महतो, नागेंद्र महतो, रीना देवी, हरे कृष्णा महतो, राजेंद्र महतो, रामकुमार दीपक, कमलेश महतो,राजेंद्र मेहता, प्रभात भूषण आदि का अहम योगदान रहा।
![]() |
मेला परिसर में लाठी चालन प्रतियोगिता देखते आसपास के गांवों के लोग। |
A grand Dola fair was organized in Sukurhutu, Bal Ram was taken on a city tour
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.