 |
विजेता को सम्मानित करते जैलेन्द्र कुमार |
angara(tranchi) महावीर मंडल अनगड़ा के द्वारा प्रखंड मुख्यालय मैदान में शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि झारखंड निजी नर्सिंग कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष कलदीप सिंह, जिप सदस्य अनगड़ा अनुराधा मुंडा व रामसाय मुंडा थे। अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता की विजेता हाहे की टीम बनी। दूसरे स्थान पर जानुम व तीसरे स्थान पर राजाडेरा की टीम रही। वही झांकी का प्रथम पुरस्कार नयाटोली सिरका, द्वितीय पुरस्कार हाहे व तीसरा पुरस्कार नारायण सोसो की टीम को दिया गया।
 |
मंचासीन अतिथि |
दोनों वर्ग के विजेताओं को पांच हजार नकद, डंका, तलवार, शील्ड, द्वितीय पुरस्कार विजेता को चार हजार नकद, तृतीय पुरस्कार विजेता को तीन हजार नकद पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष जगेश्वर महतो ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रामनवमी के मौके पर हम देश को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प ले। सनातनी एकता जरूरी है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, समाजसेवी मुन्ना सिंह, राजेश यादव, मुन्ना मुण्डा, पुशनाथ मुण्डा, घनेनाथ महतो, अघनू महतो, विजय महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.