Deoghar : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को हवाई मार्ग से देवघर पहुंच रहे हैं। सुबह 11.55 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए साहिबगंज जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जाएंगे। इसके बाद दोपहर में सवा तीन बजे हेलीकॉप्टर से पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के गांव कुशमाहा (सारवां) जाएंगे और उनके पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सारवां स्टेडियम में उतरेगा और वहां से सड़क मार्ग के जरिए कुसमाहा जाएंगे। इसके बाद लौटने के समय हेलीकॉप्टर से सीधे देवघर एयरपोर्ट आएंगे और विशेष विमान से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री के देवघर आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। सारवां स्टेडियम में अस्थाई हेलीपैड बनवाया गया है। वहीं जिन रास्तों से मुख्यमंत्री गुजरेंगे, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
CM Hemant Soren will be in Deoghar on April 11, will visit the house of former minister Badal Patralekha
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.