GA4-314340326 जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मधुपुर प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न, कुसुम बनीं अध्यक्ष

जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मधुपुर प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न, कुसुम बनीं अध्यक्ष

चुनाव के बाद नारे लगाते संघ के नेता व सदस्य।
Deoghar : झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मधुपुर प्रखंड कमेटी की आमसभा संतोष कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन रश्मि प्रभा ने किया। जिला स्वागत कमेटी की  बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में मधुपुर प्रखंड कमेटी जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव सर्व सम्मति से जिला पदाधिकारियों की देखरेख हुई। मौके पर जिलाध्यक्ष  इंद्रासन देवी, स्वागत समिति की अध्यक्ष कुमारी रीना, स्वागत मंत्री मुन्ना कुमार राय, प्रमंडलीय संयोजक आशिफ हुसैन, स्वागत कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, राज्य उप संयोजिका निरुलता बेसरा, स्वागत महिला संयोजिका बबीता कुमारी मौजूद थी। चुनाव में कुसुम कुमारी को मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष, संजीव कुमार, प्रतिमा कुमारी को उपाध्यक्ष, शशि कुमार को मंत्री, रश्मि प्रभा, देशराज कुमार को संयुक्त मंत्री, अजय कुमार दास को प्रखंड कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार सुधांशु को जिला प्रतिनिधि, रणधीर कुमार को संघर्ष मंत्री  बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में ममता कुमारी, सुरबाला सुमन, प्रतिमा कुमारी, रामदेव साह और तपन कुमार शामिल हैं। मौके पर सरस्वती देवी, पूनम मेहरा, मंटू कुमारी, जया कुमारी, कंचन कुमारी, मरियम मरांडी, चांदनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, कुमारी रीना, रणधीर कुमार, कुमारी उषा किरण, संगीता कुमारी, अजय कुमार दास, मंजू कुमारी, कैटरीना मरांडी, एकता कुमारी, नूतन कुमारी, कुसुम कुमारी, शशि कुमार, देशराज कुमार, रुपेश कुमार, संतोष कुमार सुधांशु, ममता कुमारी,  सुरबाला सुमन, रामदेव साह, शर्मिला कुमारी, रीना दास मौजूद थीं।




Election of Public Health Employees Union Madhupur Block Committee concluded, Kusum became president

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने