![]() |
विजेता गुलशन डुंगडुंग |
angara(ranchi) अमर बलिदानी जीतराम बेदिया के 169वीं बलिदान दिवस के मौके पर बुधवार को 5 किमी का मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ गेतलसूद चौक से बीसा स्थित जीतराम चौक तक हुई। मिनी मैराथन के विजेता रांची के गुलशन डुंगडुंग रहे। इन्होंने 14.17 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर रामगढ् के छोटेलाल महतो व तीसरे स्थान पर चतरा के सतीश कुमार महतो रहे। मैराथन के टाप 20 धावकों को भी मेडल प प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। विजेता को पांच हजार, उपविजेता को 31 सौ व तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 2100 नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। पिछले तीन सालों से जयराम स्पोर्टस क्लब बीसा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कर रहा है।
लक्ष्य को पाने के लिए स्वस्थ तन जरूरी: जैलेन्द्र कुमार
![]() |
दौड को हरी झंडा दिखाकर रवाना करते जैलेन्द्र कुमार |
प्रतिदिन दो घंटा करते है प्रैक्टिश: गुलशन डुंगडुंग
![]() |
टाप 20 धावक |
विजेता गुलशन डुंगडुंग ने बताया कि प्रतिदिन सुबह में दो घंटा दौड़ की प्रैक्टिश करते आये है। सालोंभर की मेहनत का नतीजा ही आज का परिणाम है। पहली बार दौड़ में भाग लेने पहुंचे है। आयोजन को सफल बनाने में जयराम स्पोर्टस क्लब बीसा के अध्यक्ष जयराम बेदिया, रामदेव बेदिया, सोनाराम बेदिया, रोहित बेदिया, पिकेश्वर बेदिया, संतोष बेदिया, सोहित बेदिया, जुकेशवर बेदिया, दीपक बेदिया, प्रेम बेदिया, धीरज लोहरा, सुमित मुण्डा, अनिल बेदिया, गोविंद बेदिया, बालकिशोर बेदिया, दिलबर बेदिया, सहीराम बेदिया, विभीषण बेदिया आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.