GA4-314340326
हलमाद व हाकेदाग में झामुमो की पंचायत कमेटी गठित
हलमाद व हाकेदाग में झामुमो की पंचायत कमेटी गठित
Novbhaskar0
बैठक में शामिल झामुमो के कार्यकर्ता।
Silli (Ranchi): सिल्ली के लोटा स्कूल मैदान में सोमवार को प्रखंड झामुमो की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हालमाद एवं हाकेदाक पंचायत कमेटी का गठन किया गया। हालमाद में पंचायत अध्यक्ष सच्चिदानंद मांझी, सचिव चितरंजन महतो, उपाध्यक्ष दिनेश बेदिया, कोषाध्यक्ष मनोरंजन महतो, हाकेदाग में पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर बेदिया, सचिव भृगुराम महतो, कोषाध्यक्ष रघुनाथ बेदिया का सर्वसम्मति से चयन हुआ। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल बेदिया, संगठन सचिव अजीत कुमार महतो, प्रखंड सदस्य दिलीप महतो, किसान मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोकुल महतो, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष फलहारी महतो, पंसस पिस्का अनिल मांझी, पंसस दाग सह प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम बेदिया, किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष फागू बेदिया, लोधा बेदिया, दिनेश बेदिया, संतोष मंडल, गंभीर बेदिया, मानिक रजवार, नारायण साव, अर्जुन बेदिया, तपन कुमार महतो, योगेश्वर बेदिया , प्रीतम बेदिया, मुख्तार आलम सुखदेव बेदिया व दोनों पंचायत के सक्रिय सदस्य आदि उपस्थित थे।
JMM's Panchayat Committee formed in Halmad and Hakedag
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.