angara(ranchi) नवागढ़ में शनिवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा थे। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष पंसस फाल्गुनी शाही व संचालन दिलीप मिर्धा ने की। मेला में आसपास के गांव से ख़ोरहा टीमें नाचते गाते शामिल हुई। सभी को आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। दो दर्जन से अधिक पाहनो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि सरहुल पर्व नवजीवन का प्रतीक है। यह हमें लगातार आगे बढ़ते रहने का संदेश देता है। हमें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ते रहना है। इस अवसर पर निर्मल करमाली, हरेकृष्ण चौधरी उर्फ लल्लू, अजय उरांव, एतवा उरांव, किरण देवी, कामाख्या नारायण शाही, शिवदास गोस्वामी, छोटेलाल महतो, संजय बेदिया, फारुख खान, मनरतन करमाली, दशरथ मुंडा, अजय आर्या, भुवनेश्वर शाही मुंडा, जगदीश भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.